गुर्जरगौड ब्राहमण महासभा ने मनाई महर्षि गौतम की जयंती
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड ब्राहमण महासभा की ओर से न्यायशास्त्र के रचियता महर्षि गौतम जी की जयंती सेठिया भवन में धूमधाम से मनाई गईं इस अवसर पर महर्षि गौतम के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओ ने महर्षि गौतम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने व जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा सामाजिक बुराइयों को त्यागने व संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर खिवकरण जोशी, अरुण शर्मा, तुलसीराम जोशी, भारत भूषण पिरगावत, गोविन्द प्रसाद गील, विनोद उपाध्याय, बजरंग जोशी, नरेश उपाध्याय, राकेश लमाणी, प्रेम प्रकाश जोशी, विद्याधर जोशी, नितेश उपाध्याय, विजय वत्स, अनन्त गील, तरुण उपाध्याय, विमल जोशी, बाबुलाल उपाध्याय, नवीन उपाध्याय ,हेमन्त पिरगावत, सोनू वत्स, यश गील सहित गुर्जरगौड़ समाज के अनेज गणमान्य जन उपस्थित रहे।