त्रिवेणी धाम के पुजारी रघुनंदन दास महाराज ने स्वेच्छिक रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

महेंद्र खडोलिया 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। त्रिवेणी धाम में पुजारी रघुनंदन दास महाराज द्वारा शनिवार को राजस्थान शिक्षक संघ (कांग्रेस) के प्रदेशाध्यक्ष एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व सदस्य बी.एल.सैनी की पुण्यतिथि पर स्वेच्छिक रक्तदान- शिविर के पोस्टर का विधिवत् विमोचन किया गया। इस मौके पर महाराज ने कहा कि मानव-सेवा के कार्य करना सबसे बड़ा पुण्य -कर्म है। उन्होंने लोगों से कहा कि परमपिता परमेश्वर सदैव प्राणियों की सेवा के कार्यों से ही प्रसन्न होते हैं। शिविर संयोजक दीपेश सैनी ने बताया कि 15 अप्रेल, 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक केशव नगर सामुदायिक केंद्र, हवा सड़क, सिविल लाइंस, जयपुर में स्वेच्छिक रक्तदान- शिविर आयोजित होगा। दीपेश सैनी ने बताया कि स्वेच्छिक रक्तदान -शिविर के साथ-साथ श्रद्धांजलि -सभा का भी आयोजन होगा जिसमें जयपुर, अजीतगढ़, अमरसर, नायन, शाहपुरा,सामोद सहित आस-पास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं युवावर्ग लोग मौजूद रहेंगे। पोस्टर विमोचन के मौके पर श्रीकृष्ण गौशाला अजीतगढ़ के प्रबंधन अध्यक्ष चैतन्य कुमार मीणा, रामावतार सैनी,विकास सैनी, राकेश गुर्जर,पिंटू गुर्जर,मनोज कुमार सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

You might also like