गर्मी के मौसम में यंग्स क्लब का निःशुल्क पेयजल सेवा प्रकल्प शुरू

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवययन) । द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ के सेवा प्रकल्पों की श्रृंखला में गर्मी के मौसम में नगर के विभिन्न स्थलों पर कैंपर्स के माध्यम से संचालित निःशुल्क पेयजल सेवा प्रकल्प का शुभारम्भ शुक्रवार को द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सरोज कुमार छाबड़ा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में जल सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवा है, जो कि राहगीरों के लिए सार्थक साबित होगी। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि क्लब अध्यक्ष निर्मल कुमार भूतोडिया की प्रेरणा से नगर के तीन विशिष्ट स्थलों यंग्स क्लब के सामने कमलेश भरत डुंगरवाल (बेंगलुरू) के सौजन्य, जनाना अस्पताल के पास एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स, सेठिया परिवार दिल्ली के सौजन्य व डी सी एम रोड दिखनादा बाजार पर हरकचंद सरावगी की स्मृति में जल सेवा प्रकल्प शुरू हुआ है। इस अवसर पर राजेन्द्र गीड़िया, कौशल्या गुलेरिया, जयकुमार स्नेहप्रभा मिश्रा, शांतिलाल सेठी, पवन चितलांगिया, राजकुमार क्याल, संदीप लाटा, मूलचंद तिवाड़ी, क्लब प्रतिनिधि दानमल शर्मा, हाजी मोहम्मद, गिरधर शर्मा, योगेंद्र भोजक, प्रतीक, अंकित चोटिया आदि मौजूद रहे।

You might also like