अक्षय तृतीया पर गौ-उत्पाद बिक्री दिवस मनाया जाएगा, पोस्टर का हुआ विमोचन

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री राजलदेसर गौशाला में राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे आह्वान के तहत गौ-उत्पाद बिक्री दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर गौशाला परिसर में पोस्टर का विमोचन किया गया।
गौशाला के मंत्री ललित दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत गौ-आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न प्रकार के गौ-उत्पाद तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि अक्षय तृतीया के दिन राजलदेसर के प्रमुख मार्गों पर गौ-उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को शुद्ध, प्राकृतिक एवं उपयोगी उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन स्टॉल पर गौमूत्र अर्क, गोबर से बने दीये, कंडे, खाद एवं अन्य दैनिक उपयोग के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को गौ-उत्पादों के महत्व, उपयोगिता एवं निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनमें स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़े। साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के प्रति प्रेरित किया जाएगा। गौशाला समिति द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गौ-उत्पादों का उपयोग करें एवं गौ-सेवा में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से गौशालाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर गौशाला समिति के वीरेंद्र लाटा , भुवनेश्वर शर्मा , मुकेश श्रीमाल , रतनलाल बारुपाल , हनुमानमल सोनी, परमेश्वर फोगला ,विनोद भाटिया , मांगीलाल प्रजापत आदि मोजूद रहे ।

You might also like