69वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता हेतु क्रिकेट (अंडर-17) चयन ट्रायल व प्रशिक्षण शिविर शुरू

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाछड़सर में 69वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट अंडर-17 बालक वर्ग के लिए पूर्व चयन परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) रामूराम बुन्देला ने की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षकों से बेहतरीन टीम चयन की अपेक्षा जताई। प्रधानाचार्य राजेन्द्र शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं कोच राम प्रताप जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के लिए चयनित सभी 25 खिलाड़ी उपस्थित रहे और सभी ने ट्रायल में भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जगदीश सहू ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के साथ ग्राम के पन्नालाल जांगू, उप प्राचार्य पवन सारण, जालूराम शीला सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

You might also like