अक्षय तृतीया पर राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस

अमित प्रजापत
सुजानगढ (नवयत्न) । सामाजिक संस्था सुजलांचल विकास मंच समिति के तत्वाधान में कंवरीलाल सुमित्रा देवी काला जयपुर प्रवासी के सौजन्य से अक्षय तृतीया के अवसर पर राहगीरों को गन्ने का रस पिलाया गया। जिसका शुभारंभ रेडिमेड गारमेंट संगठन के अध्यक्ष विनीत कुमार बगड़ा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेमप्रकाश तूनवाल, रेडीमेड गारमेंट संगठन के पवन कुमार बेड़िया, खाद्य व्यापार मंडल के खुशीराम चान्दरा आदि ने किया। समिति के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद पाटनी ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने जब अयोध्या का राज पाट अपने दोनो पुत्रों भरत और बाहुबली को सौंप कर तपस्या करने हिमालय के वनों में गमन किया और फिर वर्षो की कठिन तपस्या के बाद जब वापस हस्तिनापुर नगर में प्रवेश किया, तो हस्तिनापुर के राजा श्रेयांश ने अक्षय तृतीया के दिन भगवान का गन्ने के रस से आहार पान करवाकर पारणा करवाया था। तब से लेकर आज तक ये दिन आखा तीज के नाम से जैन समुदाय में जाना जाता है। जैन समुदाय में इस दिन का बड़ा महत्व है। गर्मी के मौसम में पीने के पानी हेतु राजकीय बगड़िया चिकित्सालय में लालचंद, प्रकाशचंद, विमल कुमार, मनोज कुमार पाटनी, शिलोंग प्रवासी के सौजन्य से शीतल जल व्यवस्था का शुभारंभ पीएमओ डॉ पुरूषोतम करवा, वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर दिलीप सोनी, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश महला, डॉ महिपाल सिंह, आयुर्वेदिक डॉ कमलेश, नर्सिंग अधीक्षक अन्नाराम गोदारा, समाजसेवी श्याम स्वर्णकार, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री पवन माहेश्वरी, एडवोकेट बसंत चौटिया ने किया। इस दौरान हेमंत सोगानी, अमित कुमार छाबड़ा सहित काफी संख्या में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You might also like