शिविर में हुई 174 लोगों की नैत्र जांच

अमित प्रजापत
सुजानगढ (नवयत्न) । द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा रविवार को प्रतापसिंह सिंघी की स्मृति मे भामाशाह कमलादेवी सिंघी के सौजन्य से आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद नेत्र रोगियों का सैलाब उमड़ा। शिविर प्रभारी गिरधर शर्मा ने बताया कि इस शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा 174 नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच कर 82 मोतियाबिंद के ऑपरेशन लायक रोगियों का चयन किया गया, चयनित रोगियों के निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण डॉ मोहन जैन आई हॉस्पिटल सुजानगढ़ में डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा निःशुल्क किए जाएंगे। शिविर में रोगियों की निःशुल्क जांच की गई व दवा दी गई। शिविर के उद्घाटन अवसर पर सहायक अभियंता राजेंद्र प्रजापत, एडवोकेट निरंजन सोनी, विजय कुमार गोयल, हेमराज नाहटा, डॉ एस एन जांगिड़, विनय माटोलिया, सुशीला देवी क्याल, साहित्यकार वीरेंद्र भाटी मंगल, केमिस्ट एसोसिएशन सचिव सुमनेश शर्मा, दानमल शर्मा ने मां सरस्वती व प्रतापसिंह सिंघी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार सुजानगढ़ में आयोजित हुए शिविर में शहरी क्षेत्र के 91, ग्रामीण क्षेत्र के 83 रोगी लाभान्वित हुए। शिविर को सफल बनाने में क्लब प्रतिनिधि मुन्नालाल प्रजापत, बिमल भूतोडिया, ललित सोनी, गिरधर शर्मा, हाजी मोहम्मद, जन्नत बेगम, मूलचंद तिवाड़ी, प्रतीक चोटिया, अंकित चोटिया, कुणाल सोनी, योगेंद्र भोजक, अहमद लतीफ, मालचंद प्रजापत, गोपाल सोनी का सहयोग रहा।

You might also like