बाबा श्याम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ शहर के भानीधोरा हनुमान मंदिर में खाटूवाले बाबा श्याम की मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कल रविवार को होगी। मंदिर पुजारी चेतन मंगलहारा ने बताया कि समाजसेवी कैलाश सैनी के आर्थिक सौजन्य से मंदिर में बाबा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा कल रविवार की सुबह सवा 10 बजे होगी। मंदिर परिसर में सुबह सवा 11 बजे हवन एवं आरती, सवा 12 बजे अखंड ज्योत एवं भजन संध्या का आयोजन होगा, जो शाम सवा पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान गायक कलाकार छोटू मारवाड़ी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन को लेकर मंदिर समिति से जुड़े कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

You might also like