रैली निकालकर करेंगे गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न )। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आन्दोलन तेज किया जा रहा है। 27 अप्रेल सोमवार को सुबह गांधी चैक में साढ़े नौ बजे से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद गौ पूजन किया जायेगा। वहीं से उपस्थित सैंकड़ों लोग उपखंड कार्यालय तक शांतिपूर्वक रैली के रूप में जायेंगे। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा। गौसेवक बबलू बजरंगी ने बताया कि सरकार से गौहत्या पूर्णतया बंद करने, गौसेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू करने, केंद्रीय गौसेवा मंत्रालय बनाये जाने, गोचर बोर्ड बनाने, चारा सुरक्षा नीति तय करने की मांगे भी की जाएगी।