विद्युत पोल टूटने से लोग हुए परेशान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न )। भोजलाई बास स्थित श्मसान घाट के गेट के पास स्थित लगा एक विद्युत पोल वाहन की टक्कर से टूट गया। लोगों ने बताया कि टक्कर के कारण पोल जमीन पर टूट गया, लेकिन विद्युत तारो में बंधा होने के कारण पोल तिरछा होकर हवा में ही लटक गया। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय निवासी सोहिल गोपालपुरिया ने बताया कि पोल टूटने के कारण आस-पास के घरों में करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। जिसके कारण लोगों को तपती गर्मी की दोपहरी में काफी दिक्कत हुई। करीब चार घंटे बाद विद्युत पोल को दुरूस्त करने का काम किया गया।