नारमुखी मोहल्ले की महिला मंडल ने गोशाला में की गौ सवामणी
निसं
बुगाला (नवयत्न) । वट सावित्री व्रत अमावस्या के मौके पर नारमुखी मोहल्ले की महिला मंडल ने पं गणेश नारायण नेत भोमिया सुरभि गोशाला में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ गौ सवामणी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गौमाता को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य सामग्री खिलाई तथा गौसेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है और इससे समाज में सेवा व संस्कारों की भावना मजबूत होती है। महिलाओं ने गोशाला में मौजूद गायों की सेवा करते हुए परिवार की सुख समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।गोशाला अध्यक्ष हीरानन्द बुगालिया व समिति के सदस्यों ने महिला मंडल का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्यों से गोशाला को निरंतर सहयोग मिलता है। इस अवसर पर महिला मंडल की अनेक सदस्याएं एवं गोभक्त मौजूद रहे।