गांव में दो करोड़ रूपए से बनेगा अटल पथ
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। सात्यूँ गांव में दो करोड़ रूपए से अटल पथ बनेगा। सरपंच सुरेन्द्र मेघवाल व भाजपा सात्यूँ मंडल अध्यक्ष मदन नायक ने बताया कि ग्राम सात्यूँ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की अभिशंसा पर दो करोड़ रूपए की लागत से दो किलोमीटर का अटल पथ बनेगा। जिसकी सीसी सड़क सात मीटर चौड़ी होगी, साथ में नाली का निर्माण व सौन्दर्यकरण के लिए स्ट्रीट लाइट भी लगेगी। इससे आमजन सुगम आवागमन कर सकेगा और बरसाती पानी निकासी में सहयोग मिलेगा और ग्रामीणों को गंदगी से छुटकारा। वर्षों पुरानी मांग पूर्ण करने पर ग्रामीणोंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया है।