पूर्व विधायक महर्षि ने की जनसुनवाई
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । तनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा एवं अन्य जनसमस्याओं के समाधान हेतु पूर्व विधायक महर्षि ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति के विकलांगता प्रमाण पत्र से जुड़े प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महर्षि ने संबंधित चिकित्सक से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए तथा भाजपा सदैव जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।