मदरसा इस्लामिया अरबिया नूरूल इस्लाम में मिशकात शरीफ के पहले सबक का आयोजन सम्पन्न

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर में मदरसा इस्लामिया अरबिया नूरूल इस्लाम में आज “मिशकात शरीफ” के पहले सबक का कार्यक्रम बेहद अकीदत, रूहानी माहौल एवं धार्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मदरसे के उलेमा-ए-किराम, जिम्मेदारान, तलबा (विद्यार्थी) एवं कस्बे के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरदारशहर स्थित मदरसा जामिया लतीफिया के शेखुल हदीस हजरत मौलाना शकील अहमद ने “मिशकात शरीफ” की फजीलत, इल्म-ए-दीन की अहमियत तथा इस्लामी तालीम की रोशनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अच्छे अखलाक के साथ दीनी तालीम हासिल करने की नसीहत देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और इंसानियत की असली पहचान है। कार्यक्रम के दौरान मौलाना उस्मान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दीनी तालीम को समाज की बेहतरी और नैतिक मूल्यों की मजबूती का आधार बताया। कार्यक्रम में मदरसा के सदर शबीर बगड़, मौलाना खलील अहमद, हाजी शेर मोहम्मद खोखर, इदरीश खत्री, मोहम्मद जब्बार खोखर, मौलाना फारूक साहब सरदारशहर, नब्बीबकस निर्बान, हाजी सफी काजी, मोहम्मद शरीफ छींपा, हमीद चौहान, रिज़वान बगड़, इक़बाल बगड़, अमजद निर्बान, इम्तियाज खत्री, असगर बगड़ सहित मदरसे का स्टाफ, बच्चे एवं कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ। अंत में मदरसा इस्लामिया कमेटी की ओर से पधारे हुए सभी मेहमानों, उलेमा-ए-किराम एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

You might also like