45 हजार का सामान चोरी
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । पशु चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यालय में चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पशुधन निरीक्षक भरत कुमार सैनी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाकर पुलिस को बताया है कि भंडार कक्ष से करीब 45 हजार रूपए का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।