शिक्षक कैलाश शर्मा का भव्य सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। शहीद सोहनलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ली में वरिष्ठ शिक्षक कैलाश शर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन शर्मा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल मुकेश खांडल ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड साइंटिस्ट सीताराम सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप शर्मा एवं भामाशाह माली राम गोयल उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कैलाश शर्मा के 30 से अधिक वर्षों के शिक्षकीय जीवन, उनके अनुशासन, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति स्नेह की सराहना की। मुख्य अतिथि सुमन शर्मा ने कहा कि कैलाश शर्मा जैसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा हैं। इस अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक कैलाश शर्मा व राजपाल कटारिया ने संयुक्त रूप से विद्यालय के मुख्यद्वार के निर्माण की घोषणा की। उपस्थित जन ने इस घोषणा का तालियों से स्वागत किया। सम्मानित करने वालों में कर्मचारी नेता महावीर महर्षि श्रीमाधोपुर, लोकसेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता हरिश जीनगर, गांव के सामाजिक कार्यकर्ता महेश दीक्षित, कथावाचक बृजमोहन शर्मा अजीतगढ़, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ विजय जोशी एवं बाल चित्रकार घनिष्ठ शर्मा शामिल रहे। बाल चित्रकार घनिष्ठ शर्मा ने अर्जुन का पेड़ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सुरजन यादव ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया और कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव ने किया। समस्त विद्यालय परिवार ने शर्मा के द्वारा शुरू किए गए नवाचारों को अनवरत जारी रखने का आश्वासन दिया।