पशुपालक पाठशाला आयोजित
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। बरसात के चलते मक्खी मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के कारण पशुओं में एफिमिरल फीवर, मुफला, आँखो में कीमोसिस, वायरल डायरिया जैसे रोग फैलने की संभावना को देखते हुए पशुपालन विभाग ने ग्राम पंचायत संजय नगर के गुजराला गांव में पशुपालक पाठशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु चिकित्सालय संजय नगर प्रभारी डॉ योगेश आर्य ने की। डॉ योगेश आर्य ने बताया कि पशुपालक पाठशाला के माध्यम से पशुपालकों को बारिश के बाद होने वाले रोगों के कारण, देशी उपचार और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। उन्होंने पशुपालकों से कहा कि मानसून के बाद मक्खी मच्छरों के प्रकोप शुरू होने के पश्चात पशुओं के बार बार बुखार आने, लंगड़ाहट, अकड़न जकड़न, एफिमिरल फीवर अथवा तीन दिवसीय बीमारी विशेषकर गाय और भैंसों में तीव्र से फैलती है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी मुख्य रूप से वर्षा ऋतु के बाद मक्खी-मच्छरों के बढ़ने से अधिक फैलती है। पशुओं की तीन दिन तक उचित देखभाला करने पर जल्दी ठीक हो जाते हैं। उन्होंने ने पशुपालकों को बीमारी रॅब्डोविरिडे कुल के आरएनए वायरस खून चूसने वाले कीट मच्छर और कुल्किओइड्स मक्खियां होती हैं। संक्रामक कीट स्वस्थ पशु को काटते हैं, तो वायरस उनके शरीर में प्रवेश कर जाता है। डॉ आर्य ने पशुपालकों से गौशाला और उसके आसपास स्वच्छता रखने, मच्छरों और मक्खियों की रोकथाम के लिए सुरक्षित कीटनाशकों, मक्खी-मच्छर भगाने वाले उपायों का उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर लालचंद गुर्जर, श्योराम सैनी, दीपचन्द गुर्जर, सुरेश गुर्जर, शुभकरण, रामावतार, मनीष, हीरालाल, कुलदीप, राहुल सहित आदि पशुपालक मौजूद थे।