वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का हुआ आयोजन, मांगलिक कार्यों में पौधे लगाकर पर्यावरण को बनाए बेहतर

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के दलेलपुरा में शनिवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पीपल, नीम सहित अन्य पौधे लगाकर परवरिश करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र खिचड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच थे, जबकि अध्यक्षता विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि वृक्षारोपण कर ऑक्सीजन के नेचुरल रिसोर्से से आसपास के लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य को लेकर सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को इनके प्रति जागरूक होकर इनका लाभ उठाना चाहिए। पृथ्वी पर पेड़ पौधे लगातार कम हो रहे है, जिसके चलते पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मांगलिक कार्यों में पौधा लगाकर उसकी परवरिश करनी चाहिए। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। पौधारोपण एवं जल स्रोतों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रकृति को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर विशंभर पूनिया, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री निखिल शर्मा, सुरेंद्र काजला, विश्वेंद्र नालपुरिया, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, रोहिताश मनकश, सतीश खरडिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like