एस एस मोदी में सीएस परीक्षा का सफल समापन
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । शहर के गौरव पथ पर स्थित एस. एस. मोदी विद्या विहार में आईसीएसआई, नोएडा द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा जुन – 2026 का सफल समापन रविवार, 7 जुन 2026 को हुआ। यह परीक्षा सोमवार, दिनांक 1 जुन 2026 से प्रारंभ हुई थी। सीएस परीक्षा प्रभारी नवल किशोर शर्मा ने शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि सीएस परीक्षा दो पारियों में प्रातः 9ः00 बजे से 12ः15 बजे और सायं 2ः30 बजे से 05ः45 बजे तक 456 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी परीक्षार्थियों को सफलता के लिए सीएस शालु टिबड़ा ने अग्रिम बधाईयां दी।
मुम्बई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गीलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी, कनिका मोदी, विद्यालय समन्वयक सीए मनीष अग्रवाल, अकादमिक निदेशक राॅय सी पाॅल व प्राचार्य विजय मसीह ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।