सुरेंद्र सिंह राव झुंझुनू कृषि आदान समिति के तीसरी बार बने अध्यक्ष

जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न) । आज झुंझुनू के निजी रेस्टोरेंट में झुंझुनू कृषि आदान समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया में सर्व सहमति से सुरेंद्र सिंह राव को तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर सर्व सहमति से कार्यकारणी का विस्तार भी किया गया। कार्यकारणी में संरक्षक सहीराम झुंझुनू, संरक्षक हीरा सिंह झुंझुनू,संरक्षक प्रेम प्रकाश सुलताना, उपाध्यक्ष रणवीर नवलगढ़ ,सचिव अनिल कुमार खीचड़,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार झुंझुनू, सहसचिव संदीप पुनिया,उपाध्यक्ष धीरज शर्मा चिड़ावा, प्रवक्ता भूराराम लालपुरिया व मूलचंद खारिटा, सदस्य रणसिंह यादव, सुधीर मुहाल,अजीत कुमार चनाना, शिवकुमार बुहाना,सुरेश सैनी मंडेला, नवीन काजला, न्यूम धनौरी,राकेश बोरान सुलताना,अनिल भाटीवार, प्रतीक मंड्रेला, महेंद्र परसमपुरा को सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर सभी की सहमति से जिले की सभी तहसीलों पर तहसील अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई जिसमें तहसील अध्यक्ष
झुंझुनू से करनीराम,चिड़ावा से अनिल कुमार, खेतड़ी से छगन सिंह,बुहाना से सतीश कुमार, नवलगढ़ से किशोर महन, उदयपुरवाटी से महावीर सिंह, सूरजगढ़ से मनोज कुमार, पिलानी से नरेंद्र सिंह, मंडावा से सुरेश ढाका, मलसीसर से सुनील कुमार, बिसाऊ से प्रमोद कालेर, गुढ़ा से नरेंद्र सिंह इनको तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों ने मौजूदा समय में खाद कंपनियों द्वारा फर्टिलाइजर के साथ विभिन्न प्रकार की अटैचमेंट दवाइयां खाद जबरदस्ती दी जा रही है। इसका खुलकर विरोध किया गया। तथा सरकार द्वारा इंस्पेक्टर राज को दुकानदारों पर जबरदस्ती थोपने के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई। खाद कंपनियों द्वारा अलग से किराया वसूल करने ट्रेड मार्जिन बढ़ाने नमूना फेल होने पर डीलर को गवाह बनाने आदि पर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में जिले के सैकड़ो कृषि आदान विक्रेता शामिल हुए।

You might also like