महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधि अंतर्गत एसडीएम ममता लहूआ के निर्देशन में स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ईएलसी प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है महिलाओ की भागीदारी को बढ़ाने के लिए मतदान के लिए महिलाओं को जागरूक करना जरूरी है। संस्था निदेशक कामरान बड़गुजर ने बताया कि विद्यालय की बालिकाओं ने मतदान रंगोली बनाकर महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में वार्ड की कंचन कंवर, पुष्पा, विजयलक्ष्मी, निकिता, रेशमा बानो, साजिया बानो, तारा बानो महिलाओं के साथ स्टॉफ महिला सदस्य सोनू, आरती, प्रियांशी, कृष्णा, शारदा, सोनम पाटनी, सानिया, मुस्कान ने भाग लिया। इस अवसर पर बीएलओ पवन मंडा, निलेश पारीक ने महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आह्वान किया। अंत में संस्था निदेशक कामरान बड़गुजर और संस्था प्रधान दिलीप सिंह ने सभी का आभार जताया।

You might also like